महा अष्टयाम यज्ञ शुरू
हसनपुर बाजार स्थित नवयुवक संघ पुस्तकालय में मातृ नाम महा अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा में कई प्रमुख लोग...

हसनपुर। हसनपुर बाजार स्थित मल्हीपुर पथ में नवयुवक संघ पुस्तकालय परिसर में मातृ नाम महा अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। देवानंद पाठक के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर पूजा में शामिल पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र यादव व डा. रामकुमार यादव ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से आध्यात्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक लाभ होते हैं। मौके पर नर्मदेश्वर झा, रामाश्रय यादव, चन्द्रशेखर साहू ,दीना साहू, रामप्रीत ठाकुर, रंजन चौधरी, अरविंद यादव, सुनील कुमार, मिन्टु यादव, शम्भू शरण यादव आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि यज्ञ समापन के बाद ब्रह्मलीन गुरूदेव बाबा बलराम सिंह जी महाराज के चरण पादुका का पूजन कर शोभायात्रा भी निकाली जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।