पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व से भारत का प्रभाव पूरी दुनिया में: मंत्री
दिनारा, एक संवाददाता।दिनारा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से भारत का प्रभाव पूरी दुनिया में बढ़ी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान परोक्ष...

दिनारा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से भारत का प्रभाव पूरी दुनिया में बढ़ी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान परोक्ष रूप से दुनिया के एक-दो देशों को छोड़ सभी ने भारत की कार्रवाई का समर्थन किया। आर्थिक रूप से भी देश काफी मजबूत हुआ है। आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उक्त बातें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने खनिता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कही। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शाहाबाद की धरती बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती है।
देश की आजादी सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा तथा बहन बेटियों की सिंदूर की रक्षा के लिए यहां के लोगों ने सदैव प्राण न्योछावर किया है। मंत्री द्वय ने बिक्रमगंज में पीएम के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए काफी संख्या में लोगों को आने का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मुरलीधर दूबे ने की। मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, मेदिनीपुर मुखिया रंजय सिंह, लिलवंछ मुखिया राकेश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, निर्भय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णा दूबे, सरपंच वीरेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, अनीष कुमार सिंह, रविकांत पांडेय, सतेंद्र दूबे,संतोष शर्मा, पुष्पा शर्मा आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।