आज बिक्रमगंज की धरती पर दो यशस्वी नेता: ललन सिंह
सासाराम, नगर संवाददाता। एम मोदी के कार्यक्रम को लेकर शाहाबाद के चारों जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। जहां बार-बार दो यशस्वी नेता के

सासाराम, नगर संवाददाता। जीतन राम मांझी के पूर्व मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री ललन सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संक्षिप्त भाषण में उन्होंने कहा कि आज बिक्रमगंज का सौभाग्य है कि दो यश्स्वी नेता का आगमन हुआ है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ है। दोनों विकास पुरूष हैं और दोनों के नेतृत्व में देश और बिहार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत करने को कहा। उललेखनीय है कि ललन सिंह ने पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर शाहाबाद के चारों जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था।
जहां बार-बार दो यशस्वी नेता के आने की बात कही थी। आज जनसभा में भी वो इसी बात पर फोकस किए। जिसका हमें था इंतजार वो घड़ी आ गई: संतोष सिंह सासाराम, नगर संवाददाता। पीएम नरेंद्र मोदी के बिक्रमगंज के सभास्थल पर पहुंचने के पूर्व कार्यक्रम का संचालन राज्य के श्रम मंत्री संतोष सिंह ने किया। वो जिसे भी मंच पर बुलाते थे उनसे संक्षेप में अपनी बात कहने का अनुरोध करते थे। कुछ नेताओं को तो उन्होंने एक या दो मिनट में अपनी बात रखने को कहा। लेकिन जब पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर मैदान में पहुंचा तो संतोष सिंह ने माइक संभाला। इसके बाद एक फिल्मी गाने के द्वारा अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। लोगों को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री गा पड़े, जिसका हमे था, इंतजार वो घड़ी आ गई-आ गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।