Nation Celebrates Operation Sindoor Indian Army s Valor Honored at Railway Stations तिरंगे की रोशनी में जगमगाया सासाराम रेलवे स्टेशन, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsNation Celebrates Operation Sindoor Indian Army s Valor Honored at Railway Stations

तिरंगे की रोशनी में जगमगाया सासाराम रेलवे स्टेशन

(पेज चार की फ्लायर) तिरंगे की रौशनी में जगमगाता नजर आ रहा है। जिससे यात्रियों के मन में सेना व देश के प्रति सम्मान की भावना और अधिक गहराई

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 17 May 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगे की रोशनी में जगमगाया सासाराम रेलवे स्टेशन

सासाराम, नगर संवाददाता भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उत्सव देखने को मिल रहा है। भारतीय रेल द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कश्मीर से कन्याकुमारी व गुजरात से असम तक के रेलवे स्टेशनों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। जो वीर सैनिकों के सम्मान में देश की एकजुटता का प्रतीक बना है। इस क्रम में सासाराम और डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशनों को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। रात्रि में पूरा स्टेशन परिसर परिसर तिरंगे की रौशनी में जगमगाता नजर आ रहा है।

जिससे यात्रियों के मन में सेना व देश के प्रति सम्मान की भावना और अधिक गहराई से घर कर गई है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार आपरेशन सिंदूर के सम्मान में देश भर के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यह पहल की गई है। इसी क्रम में डीडीयू रेल मंडल के सासाराम और डेहरी ऑन सोन स्टेशन को भी तिरंगे की रौशनी से जगमगाया है। भारतीय रेलवे ने न केवल सजावट व प्रदर्शन के जरिए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया। साथ ही यह दिखाया कि भारतवासी अपने वीर सैनिकों के सम्मान में हर कदम पर साथ है। ऑपरेशन सिंदूर उस न्यायिक संकल्प की परिणति है, जो पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने लिया। भारतीय रेल की यह पहल दर्शाती है कि राष्ट्र की सुरक्षा व गौरव के प्रतीक सैनिकों के लिए देश का हर नागरिक सम्मान और गर्व से भर उठा है। ये आयोजन इस बात का प्रमाण है कि पूरा देश अपने सैनिकों के साथ खड़ा है। फोटो नंबर-7 कैप्शन्- ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में देशभक्ति के रंग में सराबोर सासाराम रेलवे स्टेशन।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।