Piyush Raj of Rohtas Wins Silver Medal in Khelo India Youth Games रोहतास के पीयूष राज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता रजत, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsPiyush Raj of Rohtas Wins Silver Medal in Khelo India Youth Games

रोहतास के पीयूष राज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता रजत

(युवा पेज की फ्लायर)ना में 12 से 15 में तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। जिसके दूसरे दिन रोहतास जिले के पीयूष राज ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामWed, 14 May 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
रोहतास के पीयूष राज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता रजत

सासाराम, नगर संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रोहतास के एथलिट पीयूस राज ने रजत पदक जीता है। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय तथा खेलो इंडिया आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पटना में 12 से 15 में तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। जिसके दूसरे दिन रोहतास जिले के पीयूष राज ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। रोहतास जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि पीयूष राज ने आज 400 मी दौड़ की स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

प्रतियोगिता के फाइनल में अलग-अलग राज्यों के छह एथलिट भाग लग रहे थे। उल्लेखनीय है कि विनय कृष्ण जो कि उस समय प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि पीयूष 400 मीटर की दौड़ की स्पर्धा में लगभग 375 मीटर तक सबसे आगे था। लेकिन अंतिम 25 मीटर पुरी करने में वह माइक्रो सेकंड के अंतर से स्वर्ण पदक पाने से चूक गया। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश के कादर खान ने प्राप्त किया। जबकि तीसरा स्थान कर्नाटक के सैयद साबिर ने प्राप्त किया। पीयूष के पदक प्राप्त करने पर जिले के एथलिटों में काफी हर्ष व्याप्त है। उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कुश कुमार त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, राणा प्रताप सिंह, मिथिलेश, कमलेश कुमार शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।