Haryana Shines in Fencing at Khelo India 2 Gold and 1 Silver Medal खेलो इंडिया: तलवारबाजी में हरियाणा का दमदार प्रदर्शन, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsHaryana Shines in Fencing at Khelo India 2 Gold and 1 Silver Medal

खेलो इंडिया: तलवारबाजी में हरियाणा का दमदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया: तलवारबाजी में हरियाणा का दमदार प्रदर्शनखेलो इंडिया: तलवारबाजी में हरियाणा का दमदार प्रदर्शनखेलो इंडिया: तलवारबाजी में हरियाणा का दमदार प्रदर्शनखेलो इंडिया: तलवारबाजी में हरियाणा का दमदार...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 14 May 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया: तलवारबाजी में हरियाणा का दमदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया: तलवारबाजी में हरियाणा का दमदार प्रदर्शन 2 स्वर्ण और 1 रजत पर जमाया कब्जा राजगीर के इंडोर स्टेडियम में तलवारबाजी के मैच में रोमांचक टक्कर महिला सेबर टीम ने जीता स्वर्ण, पुरुषों की फॉइल टीम भी चमकी फोटो: खेल 06 : हरियाणा की विजेता महिला सेबर टीम और कोच नरेंद्र सिंह के साथ खुशी साझा करतीं खिलाड़ी। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महिलाओं की सेबर टीम और पुरुषों की फॉयल टीम इवेंट में हरियाणा को स्वर्ण पदक मिला, जबकि पुरुषों की एपे टीम इवेंट में उसे महाराष्ट्र से कड़ी टक्कर के बाद रजत से संतोष करना पड़ा।

महिला सेबर टीम स्पर्धा में हरियाणा ने मणिपुर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष फॉइल टीम स्पर्धा में हरियाणा ने मणिपुर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुषों की एपे स्पर्धा के फाइनल में महाराष्ट्र ने हरियाणा को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। महिला स्पर्धा में महाराष्ट्र ने भी बढ़िया खेल दिखाया और अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस रोमांचक दिन में हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों राज्यों की टीमों ने अपनी ताकत और तकनीक के जरिए दर्शकों को बांधे रखा। हरियाणा के कोच नरेंद्र सिंह ने बताया कि हमने तीनों इवेंट के लिए मेहनत की थी। हमारी सेबर गर्ल्स, एपे बॉयज और फॉयल टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया। भले ही सभी में स्वर्ण नहीं मिला, पर दो गोल्ड और एक सिल्वर से संतुष्ट हूं। उन्होंने बताया कि महिला सेबर टीम की दो खिलाड़ी एनसीओई पटियाला और औरंगाबाद में प्रशिक्षणरत हैं, जिसका असर उनके प्रदर्शन में दिखा। महिला सेबर टीम की सदस्य खुशबू ने कोच के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हमारे कोच ने हमें हर कदम पर मार्गदर्शन दिया, उन्हीं की वजह से यह जीत संभव हो सकी। महाराष्ट्र की पुरुष एपे टीम में स्वर्ण पदक: महाराष्ट्र ने पुरुषों की एपे टीम स्पर्धा में हरियाणा को 45-24 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के कोच अजींक्य धुंधारे ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच मुकाबले बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। हमारी टीम में अधिकतर खिलाड़ी एनसीओई औरंगाबाद से हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र की टीम ने महिला टीम इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुख्य परिणाम: पुरुष एपे टीम: स्वर्ण - महाराष्ट्र | रजत - हरियाणा | कांस्य - मणिपुर व गुजरात पुरुष फॉयल टीम: स्वर्ण - हरियाणा | रजत - मणिपुर | कांस्य - महाराष्ट्र व राजस्थान महिला सेबर टीम: स्वर्ण - हरियाणा | रजत - मणिपुर | कांस्य - कर्नाटक व जम्मू-कश्मीर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।