आपूर्ति कार्यालय बंद रहने से परेशान उपभोक्ता बैरंग लौटे
नौहट्टा, एक संवाददाता। चला कि कार्यालय में ताला बंद है। नौहट्टा की शीला देवी, शाहपुर की बेबी देवी भी समस्या लेकर पहुंची थी। लेकिन कार्यालय बंद

नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय के बंद रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। प्रत्येक शुक्रवार को आपूर्ति कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है। जनता दरबार में समस्या रखने के लिए अधिकांश लोग शुक्रवार को ही आते हैं। लेकिन, अधिकारी के नहीं रहने के कारण वापस लौटना पड़ता है। जनता दरबार में पहुंचे संजय सिंह खरवार, सतवंती देवी आदि ने बताया कि पहाड़ की पगडंड़ियों के रास्ते चिलचिलाती धूप में 20 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची थी। पता चला कि कार्यालय में ताला बंद है। नौहट्टा की शीला देवी, शाहपुर की बेबी देवी भी समस्या लेकर पहुंची थी।
लेकिन कार्यालय बंद रहने के कारण उन्हें भी वापस होना पड़ा। लोगों ने इसकी शिकायत बीस सूत्री अध्यक्ष दीपक चौबे से की। बीस सूत्री अध्यक्ष ने डीएम को सूचना देकर आपूर्ति पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। आपूर्ति पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि अनुमंडल में काम रहने के कारण कार्यालय बंद है। एक कर्मी हैं। वही भी न्यायालय के काम से गये हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।