Two Fatal Accidents in Sasaram and Dinara Woman and Man Killed Three Injured जिले में दो सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, तीन लोग जख्मी , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsTwo Fatal Accidents in Sasaram and Dinara Woman and Man Killed Three Injured

जिले में दो सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, तीन लोग जख्मी

(पेज तीन की सेकेंड लीड) सौप दिया है। वहीं घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है। पहली घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा व

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामMon, 5 May 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
जिले में दो सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, तीन लोग जख्मी

सासाराम/दिनारा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दो विभिन्न हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है। वहीं घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है। पहली घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा व बहराढ़ गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बूरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक सुमन कुमार औरंगाबाद जिला के बारूण थाना के बड्डी कला का निवासी है।

बाइक सवार दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान पहले एक वाहन से टक्कर हो गई। उसके बाद बाइक का नियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गए। जिसमें सुमन को गंभीर चोट लग गई। घटना क बाद स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई। जबकि दूसरा इलाजरत है। मृतिक का भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिली कि भाई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल है। परिवार के साथ जब सदर अस्पताल में पहुंचा तो देखा कि भाई की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित धनसोईं मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार पर सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो अन्य जख्मी हो गए। घटना रविवार लगभग आधी रात की बताई जाती है। मृतका भानस थाना क्षेत्र के चिल्हुरुआं गांव निवासी राकेश कुमार सिंह की लगभग 36 वर्षीय पत्नी गुड्डी कुमारी है। जबकि जख्मी मृतका के नजदीकी सम्बंधी विजय सिंह एवं मृतका के एकलौता दस वर्षीय पुत्र खुशहाल कुमार बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सभी मलियाबाग के समीप गुंजाडीह गांव स्थित रिश्तेदारी से शादी में हल्दी रस्म के बाद महिंद्रा एक्सयूवी कार से रात को नेशनल हाईवे से दिनारा नगर पंचायत स्थित अपने मकान पर लौट रहे थे। तभी धनसोईं मोड़ पर मुड़ने के क्रम यह घटना हुई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठी उक्त महिला सहित सभी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जख्मी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पीएचसी पहुंचने के क्रम में उक्त महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने जख्मियों को बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि महिला का शव आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।