Women Congress Holds Dialogue Programs in Sasaram for Women s Rights कांग्रेस ने आयोजित की महिला संवाद कार्यक्रम, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsWomen Congress Holds Dialogue Programs in Sasaram for Women s Rights

कांग्रेस ने आयोजित की महिला संवाद कार्यक्रम

(पेज चार)ग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री बिंद ने कहा कि हमारा संगठन नारी न्याय के प्रति कृत संकल्पित है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 12 April 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने आयोजित की महिला संवाद कार्यक्रम

सासाराम, एक संवाददाता। जिला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में जिले के प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रिंकू देवी बिंद कर रही हैं। शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम सासाराम के महद्दीगंज और नुरनगंज मोहल्ला में किया गया। इसके अलावा शिवसागर के बहेरी और सेवली गांव में आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री बिंद ने कहा कि हमारा संगठन नारी न्याय के प्रति कृत संकल्पित है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लाम्बा के नेतृत्व में लोक सभा और विधान सभा में प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण को लेकर हम निर्णायक लड़ाई लड़ेगे। आने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में महिलाओं को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग पार्टी नेतृत्व से किया जाएगा। कार्यक्रम में बिंदा देवी, शिला देवी, पुष्पा देवी, प्रेमा देवी, दीपमाला देवी, ज्योति देवी, बिंदु देवी, संध्या देवी, सोना देवी, सरस्वती देवी, निलम देवी, रेख देवी आदि अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पार्टी की महिला कार्यकर्ता समेत अन्य समाजसेवी महिलाएं शामिल रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।