डायबिटीज के मरीज आम खाते हुए रखें इन 4 बातों का ध्यान, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल
आम में भरपूर मात्रा में शुगर मौजूद होती हैं इसलिए इसे खाते ही ब्लड शुगर लेवल स्पाइक होने लगता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो डायबिटीज में भी आम का मजा लिया जा सकता है।

गर्मियां आते ही फलों के राजा आम का इंतजार शुरू हो जाता है। बच्चे हों या बड़े आम का मीठा-मीठा और रसीला स्वाद भी सभी को पसंद आता है। लेकिन यही मजे का स्वाद कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। खासतौर से जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए मीठा आम खाना बड़ी समस्या बन सकता है। दरअसल आम में भरपूर मात्रा में शुगर मौजूद होती है, जिस वजह से यह शुगर लेवल को तेजी से स्पाइक कर सकता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज आम खाना अवॉइड करते हैं। लेकिन अब आपको अपना मन मारने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप डायबिटीज में भी आम खाना एंजॉय कर सकते हैं।
पोर्शन का रखें ध्यान
सामने रसीले आम रखे हों तो खुद को कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर बिना अपनी सेहत को दांव पर लगाए आम एंजॉय करना चाहते हैं, तो पोर्शन का ध्यान रखें। अगर आप एक दिन में एक आम खाते हैं, तो आम का स्वाद भी ले पाएंगे और शुगर बढ़ने का भी खतरा नहीं रहेगा।
हेल्दी फैट और फाइबर के साथ पेयर करें आम
बिना शुगर लेवल बढ़ने की चिंता किए आम एंजॉय करना है तो उसे हेल्दी फैट और फाइबर के साथ पेयर करें। आप आम के साथ भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स, चिया सीड्स या अन्य कोई फाइबर रिच फूड खा सकते हैं। इससे अचानक से ग्लूकोज लेवल स्पाइक नहीं होगा और ब्लड शुगर मेंटेन रहेगी।
सही तरीके से खाएं आम
शुगर के मरीजों को आम खाते हुए कुछ जरूरी बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। सबसे पहला तो यही कि आम को हमेशा उसके गूदे सहित खाएं, उसका जूस और शेक बनाकर पीना अवॉइड करें। इसके साथ ही आम को हमेशा सुबह या लंच के समय खाएं, रात के समय आम खाना हर हाल में अवॉइड करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
डायबिटीज के मरीजों को आम खाने के बाद अपना शुगर लेवल जरूर चेक कर लेना चाहिए। इससे आप बेहतर तरीके से पता लगा सकते हैं कि आम आपकी बॉडी पर कैसा असर कर रहा है। अगर आम खाने के बाद आपका शुगर ज्यादा बढ़ जाता है तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसे खाना अवॉइड ही करें। साथ ही ध्यान रखें कि आम खाने के बाद दूसरा कोई हाई कार्ब फ्रूट या फूड ना खाएं, इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।