World Environment Day Celebration Cleanliness Drive and Plastic Awareness at Dehri Railway Station स्टेशन पर दिया गया प्लास्टिक छोड़ो प्रकृति से नाता जोड़ो का संदेश , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsWorld Environment Day Celebration Cleanliness Drive and Plastic Awareness at Dehri Railway Station

स्टेशन पर दिया गया प्लास्टिक छोड़ो प्रकृति से नाता जोड़ो का संदेश

(पेज पांच) मुक्त अभियान के साथ गैर प्लास्टिक इको फ्रेंडली कटलरी के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आमलोग अगर बाजारों में जाएं तो

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामTue, 27 May 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
स्टेशन पर दिया गया प्लास्टिक छोड़ो प्रकृति से नाता जोड़ो का संदेश

डेहरी, एक संवाददाता स्थानीय डेहरी रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को संस्था अभिनव कला संगम व रेल प्रशासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि डीडीयू मंडल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान 22 मई से शुरू है, जो पांच जून तक जारी रहेगा। अभियान में प्लास्टिक छोड़ो प्रकृति से नाता जोड़ो का संदेश दिया गया। स्टेशन प्रबंधक जेके सिंह व अभिनव कला संगम अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए लोगों को प्लास्टिक मुक्त अभियान के साथ गैर प्लास्टिक इको फ्रेंडली कटलरी के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

आमलोग अगर बाजारों में जाएं तो कपड़े का थैला लेकर जाएं। जब आदतें बन जाएगी तो प्लास्टिक मुक्त अभियान को हद तक सफलता मिल जाएगी। स्टेशन पर गीले व सूखे कचरे के लिए डस्टबिन उपलब्ध कराये गए। मौके पर सिमल सिंह, विनय मिश्रा,कौशलेंद्र कुशवाहा, शिवजी गुप्ता, संजय यादव, रवि तिवारी, सिमल सिंह, मनोज गुप्ता, संजय उर्फ नीलू, रेलकर्मी विश्वनाथ कुमार, अविनाश,आर्यन, चंद्रकांत कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, सुमन कुमार, रवीन्द्र चौधरी, अवनीश कुमार, सिनोद कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।