Third Group of 320 Haj Pilgrims from Jharkhand Arrives in Medina झारखंड से 320 हज यात्री पहुंचे मदीना पहुंचे, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsThird Group of 320 Haj Pilgrims from Jharkhand Arrives in Medina

झारखंड से 320 हज यात्री पहुंचे मदीना पहुंचे

झारखंड के हज यात्रियों का तीसरा जत्था मंगलवार रात मदीना पहुंचा, जिसमें 320 हज यात्री शामिल हैं। कोलकाता एयरपोर्ट से यह जत्था दिन के साढ़े ग्यारह बजे रवाना हुआ था। रिश्तेदारों और आम लोगों की बड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 27 May 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड से 320 हज यात्री पहुंचे मदीना पहुंचे

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड से हज यात्रियों का हज के लिए मदीना जाने का सिलसिला जारी है। इसी के तहत झारखंड के हज यात्रियों का तीसरा जत्था मंगलवार की रात मदीना पहुंच गया। इसमें 320 हज यात्री शामिल हैं। कोलकाता एयरपोर्ट से झारखंड के 320 हज यात्रियों का तीसरा जत्था मंगलवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे रवाना हुआ था। मौके पर हज यात्रियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार और आम लोग कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। हज यात्रियों से हाथ मिलाकर दुआ की गुजारिश की है। विदा लेते वक्त हज यात्रियों की आंखें नम हो गयी।

हज यात्रियों ने भी रिश्तेदारों से हज मुकम्मल करने की दुआ करने का आग्रह किया। बता दें कि पहले दिन 640 हज यात्री मदीना पहुंच चुके हैं। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, संजय यादव के अलावा अर्श आलम, जावेदन अहमद, सुहैल मल्लिक, शकील अहमद के अलावा जिया अंसारी समेत अन्य लोग एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।