शादी के नाम पर 17 साल की किशोरी से 8 माह तक सेक्स, प्रेग्नेंट हुई तो शादी से इनकार; FIR दर्ज
नाजीम आलम उसकी पीड़िता को बहला फुसला और शादी का झांसा देकर करीब आठ माह से यौन शोषण कर रहा था। वह तीन माह की प्रेग्नेंट है। अब शादी से इनकार कर रहा है।

बिहार के पश्चिम चंपारण में शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मैनाटांड़ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपित ने दहेज की मांग कर शादी से इनकार कर दिया। इसको लेकर गांव में पंचायती भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। मामले में पीड़ित किशोरी की मां ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के लंगडी टोला निवासी नाजीम आलम, उसके पिता इबरान शेख, मां सिमिन्तरी, भाई डबलू व बहन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीड़िता के गांव जाकर हकीकत का पता लगाकर ठोस कार्रवाई करेगी।
इधर किशोरी की मां ने एफआईआर में बताया है कि नाजीम आलम उसकी पुत्री को बहला फुसला और शादी का झांसा देकर करीब आठ माह से यौन शोषण कर रहा था। एक रात नाजीम आलम उसके घर का दीवार फांद घर में घुस गया था। वह रात में पानी पीने के लिए आंगन में गई तो देखी कि अजीम आलम उसके पुत्री के कमरे से निकल रहा है। वह उसे पकड़ना चाही तो धक्का देकर फरार हो गया। तब घर वालों को पूरी घटना की जानकारी हुई।
इस बीच उसकी पुत्री तीन माह की गर्भवती हो गई थी। इसके बाद घर वालों ने इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया और आरोपित अजीम आलम के घर वालो को दी। तब आरोपित और उसके परिवार के लोग शादी करने के बदले दहेज में मोटी रकम और बाइक की मांग करने लगे। मजबूर होकर उन्हें कानून की शरण में आना पड़ा। लड़की ने पुलिस के न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।