Mother Allegedly Orchestrates Shooting of Daughter in Bihar Love Triangle बड़ी बेटी की पीड़ा देखकर मां पर छोटी बेटी पर गोली चालवाने का आरोप, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMother Allegedly Orchestrates Shooting of Daughter in Bihar Love Triangle

बड़ी बेटी की पीड़ा देखकर मां पर छोटी बेटी पर गोली चालवाने का आरोप

नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या 04 जोगीपुर गांव

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 17 May 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
बड़ी बेटी की पीड़ा देखकर मां पर छोटी बेटी पर गोली चालवाने का आरोप

नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या 04 जोगीपुर गांव में गुरुवार देर रात्रि पति के साथ घर में सोई 20 वर्षीय विवाहिता को पति के सामने गोली मार कर जख्मी करने की घटना करवाने का आरोप सगी मां पर ही लग रहा है। इस मामले में फारबिसगंज प्रखंड के गढ़हा निवासी सकलदेव मंडल की पहली पुत्री प्रियंका देवी की शादी नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या 04 जोगीपुर निवासी शिलानाथ मंडल के पुत्र मुकेश मंडल के साथ 2015 में हुई थी। शादी होने के बाद पहली बेटी को दो बच्चे भी हुए लेकिन शादी के बाद सकलदेव मंडल की दूसरी पुत्री पल्लवी कुमारी अपने जीजा के साथ घर पर रहने लगी थी।

इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और 2023 में दामाद ने अपनी साली के साथ भाग कर शादी कर ली और जम्मू कश्मीर में रहने लगा। इस दौरान पहली पुत्री का लगाव पति से कम होने लगा और धीरे-धीरे आपसी रंजिश बढ़ने लगी। इस कारण पहली पत्नी न्यायालय में जाकर अपने पति पर मुकदमा दर्ज करवा दी। आरोप है कि शुक्रवार की रात पल्लवी की मां ने अपनी बेटी पर गोली चलवा दिया। इधर पुलिस ने पल्लवी की मां व व पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर कई तरह की बातें चर्चा है। फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि इस मामले में परिजनों के शिकायत पर घायल विवाहिता की मां व उनके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता का फर्द बयान आते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।