पीएम के कार्यकाल 11 वर्ष पूर्ण करने पर दिया धन्यवाद
सुप्पी के ससौला चौक पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रश्मि झा ने की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर धन्यवाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 9 June 2025 01:05 AM

सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रश्मि झा ने की। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के लगातार 11 वर्ष पूरा करने पर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में हेमंत कुमार मिश्र, रविराज गुप्ता, आमोद कुमार पिंटू, राम बाबू दास, विनय पासवान, वीरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार झा, विजय पासवान, मिथलेश बाजपेयी समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।