बालश्रम निषेध विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता
सीतामढ़ी के एमआरडी बालिका उच्च विद्यालय में बाल श्रम निषेध पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से बाल श्रम की समस्याओं को उजागर किया और शिक्षा एवं बचपन के अधिकार की...

सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एमआरडी बालिका उच्च विद्यालय में श्रम संसाधन विभाग के गाइडलाइन के तहत प्रथम संस्था के सौजन्य से बाल श्रम निषेध विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से बाल श्रम की समस्याओं और उसके दुष्परिणामों को पेंटिंग के माध्यम से जीवंत रूप प्रस्तुत किया। छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से यह संदेश दिया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बचपन जीने का अधिकार मिलना चाहिए, न कि मजदूरी का बोझ। इस अवसर पर प्रथम संस्था के जिला समन्वयक श्री सुधीर कुमार ने कहा बाल श्रम उन्मूलन के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना जरूरी है।
हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा मजदूरी करने को मजबूर न हो, बल्कि उसे शिक्षा और विकास के अवसर मिलें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रखंड समन्वयक बीरेंद्र कुमार के अलावा शिक्षिका वीणा कुमारी, छात्रा पूजा कुमारी, किरण कुमारी, अर्पणा, पल्लवी, सानिया, नगमा, साक्षी आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।