Severe Heatwave Predicted in Sitamarhi Temperatures Expected to Exceed 40 C पारा@40 पार, तेज धूप व पछुआ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsSevere Heatwave Predicted in Sitamarhi Temperatures Expected to Exceed 40 C

पारा@40 पार, तेज धूप व पछुआ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

सीतामढ़ी में शुष्क पछुआ हवा के कारण नमी कम हो रही है और तापमान में वृद्धि हो रही है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को 40 डिग्री से ऊपर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 26 April 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
पारा@40 पार, तेज धूप व पछुआ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

सीतामढ़ी। जिले में चल रहे शुष्क पछुआ हवा के कारण नमी खत्म हो रही है। न्यूनतम आद्रता कम होकर 25 फीसदी पर आ चुकी है। जिससे अत्यधिक गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तापमान से दिन रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को अब तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। अगले दो दिनों तक आसमान प्राय: साफ व मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। जिस कारण अधिकतम तापमान 40 से 45 डग्रिी सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। कृषि वज्ञिान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामईश्वर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डग्रिी सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.2 डग्रिी सेल्सियस रहा।

40 डिग्री सेल्सियस के पार होगा दिन का पारा : कृषि वज्ञिान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामईश्वर प्रसाद के अनुसार शनिवार को दिन का पारा 40 डग्रिी सेल्सियस के पार जा सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है। लोगों को बढ़ती गर्मी से सावधान रहने की अपील किया है। साथ ही गर्मी में पानी ज्यादा पीने की सलाह दी गयी है।

रविवार को बारिश व वज्रपात की आशंका

वैज्ञानिक डॉ. रामईश्वर प्रसाद ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज हवा के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। लोगों को सवाधानी बरतने की सलाह दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।