Youth Congress Protests Against FIR on Rahul Gandhi in Bihar दरभंगा पुलिस के विरुद्ध यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsYouth Congress Protests Against FIR on Rahul Gandhi in Bihar

दरभंगा पुलिस के विरुद्ध यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सीतामढ़ी में एनडीए सरकार के इशारे पर दरभंगा पुलिस द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ जिला यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और बिहार सरकार के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 18 May 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
दरभंगा पुलिस के विरुद्ध यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सीतामढ़ी। एनडीए सरकार के इशारे पर दरभंगा पुलिस द्वारा जननायक राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से नाराज जिला यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध मार्च करते हुए गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता मोदी-नीतीश शर्म करो, राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर रद्द करो का नारा लगा रहे थे। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जदयू-भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं, इसलिए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में बिहार की खोखली शिक्षा व्यवस्था पर बात करने आए थे।प्रदेश

कांग्रेस प्रतिनिधि मो. शम्स शाहनवाज ने कहा कि अनुमति देकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आंबेडकर छात्रावास में संवाद कार्यक्रम को रोकना बिहार सरकार के तानाशाही की पराकाष्ठा है। विरोध प्रदर्शन में एआईसीसी पर्यवेक्षक बलजीत सिंह, यूथ कांग्रेस पर्यवेक्षक सुजान मीणा, प्रमोद कुमार नील, मो. अफाक खान, संजय कुमार बिररख, रितेश रमन सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, लालू सदा, विवेक कुमार झा, अफजल राणा, संतोष पासवान, धीरज सिंह, चुन्नू सिंह, प्रो. रंजीत गुप्ता, आलोक सिंह, ताराकांत झा, वीरेंद्र कुशवाहा, विक्की कुमार, ऋतु कुमारी, भूषण कुमार, सोहेल अंसारी, अख्तर रजा खान, राम जिनिश, अनिकेत झा आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।