Inauguration of Modern Ghat and Park in Siwan with 62 51 Lakhs Investment सरकार आम जनता के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत : मंगल, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsInauguration of Modern Ghat and Park in Siwan with 62 51 Lakhs Investment

सरकार आम जनता के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत : मंगल

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददातामारपीट में युवक को घायल किया मारपीट में युवक को घायल किया मारपीट में युवक को घायल किया

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 30 April 2025 02:18 PM
share Share
Follow Us on
सरकार आम जनता के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत : मंगल

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 स्थित पंचमंदिरा पोखरा में 62.51 लाख की लागत से निर्मित अत्याधुनिक घाट व पार्क का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद विजयलक्ष्मी देवी, विधायक कर्णजीत सिंह व देवेशकांत सिंह, नप की मुख्य पार्षद सेम्पी देवी ने शिलापट अनावरण व फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार आम जनता के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियान के माध्यम से राज्य में पर्यावरण संतुलन व जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इधर, पंचमंदिरा पोखरा परिसर स्थित पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक झूले लगाए गए हैं। लोगों के सुबह-शाम टहलने के लिए सुव्यवस्थित ट्रैक का निर्माण किया गया है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पार्क में ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पार्क परिसर में सुंदर व सुरक्षित छठ घाट का निर्माण किया गया है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्य को साकार करते हुए बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया है। महिलाओं, आमजन व वृद्धजनों के बैठने के लिए सिमेंटेड कुर्सी लगाए गए हैं। पार्क को पूरी तरह से व्यवस्थित करते हुए पंचमंदिरा पोखरा के चारों तरफ ग्रिल लगवाए गए हैं। लाइट के साथ ही सुधा मिल्क पार्लर से भी खोला गया है। उद्घाटन समारोह में उप मुख्य पार्षद किरण कुमार गुप्ता, स्थानीय वार्ड पार्षद नीरज पटेल, पूजा देवी, जय प्रकाश गुप्ता, पल्लवी प्रिया, शाह आलम, शोभा देवी, अर्चना देवी, अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, गायत्री देवी, उर्मिला देवी, प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, संजय पांडेय, अमित सिंह, चंदन चौरसिया व मुकेश कुमार बंटी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।