Shooting Incident in Siwan Accused Vinay Singh Injured During Police Encounter हिरासत से भाग रहे अपराधी को लगी गोली, गिरफ्तार, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsShooting Incident in Siwan Accused Vinay Singh Injured During Police Encounter

हिरासत से भाग रहे अपराधी को लगी गोली, गिरफ्तार

सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान विनय सिंह नामक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से लूटा गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 28 May 2025 02:35 PM
share Share
Follow Us on
 हिरासत से भाग रहे अपराधी को लगी गोली, गिरफ्तार

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भीखपुर रोड पर पुलिस की सोमवार को कई कांडों के एक आरोपी को गोली लग गयी। इस घटना में थाना क्षेत्र के बेलहीं निवासी जितेन्द्र सिंह के पुत्र विनय सिंह के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बाद में, पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर आंदर थाना कांड संख्या-134/25 के अभियुक्त विनय सिंह को इनके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की विधिवत तलाशी लेने पर इस कांड में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से विधिवत पूछताछ करने के बाद इसकी निशानदेही पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया के नसीम खान के पुत्र शहबाज खान के घर पर छापेमारी की गयी। इस छापेमारी के क्रम में शहबाज खान के पास से एक अवैध देसी कट्टा व तीन गोली व लूटी गई बाइक के पार्टस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लायी और विशेष पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों ने कई अहम जानकारी दी। विनय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घटना में प्रयुक्त हथियार को थाना क्षेत्र के भिखपुर रोड में कचरा घर के पास झाड़ी में छिपाकर रखा है। पुलिस जब इसे लेकर मौके पर पहुंची तो हथियार खोजने के क्रम में विनय सिंह ने हथियार लेकर गृहरक्षक को धक्का देकर भागने का प्रयास किया साथ ही फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के जबाव में फायरिंग कर दी। इस घटना में विनय सिंह के पैर में गोली लग गयी। विनय सिंह का है आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार विनय सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ आंदर थाना, रघुनाथपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत जबकि असॉव थाना, जीरादेई थाना, हुसैनगंज थाना में कुल 11 कांड दर्ज किया गया है। बताया गया कि गिरफ्तार दोनों के पास से पुलिस ने आंदर थाना में दर्ज कांड में लूटी गई मोबाईल, लूटी गई मोटरसाइकिल का पार्ट्स, लूटी गई चाभी का एक गुच्छा, तीन पॉट वाला टिफिन, एक कट्टा व तीन गोली बरामद किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।