Siwan Weather Update Humidity Rises After Light Drizzle Rain Expected Next Week बूंदाबांदी से उमस बढ़ने से लोग हुए परेशान, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSiwan Weather Update Humidity Rises After Light Drizzle Rain Expected Next Week

बूंदाबांदी से उमस बढ़ने से लोग हुए परेशान

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। की भोपतपुर पंचायत के भोपतपुर गांव में स्व गोपालजी पांडेय के पुत्र वीरेंद्र पांडेय के बरामदे में अचानक आग लग गई। इससे लाखों के समान जलकर राख हो गया। घटना लगभग गुरुवार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 14 June 2025 03:12 PM
share Share
Follow Us on
बूंदाबांदी से उमस बढ़ने से लोग हुए परेशान

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी होने के बाद उमस और बढ़ा गया। इससे लोग परेशान हो गए। वहीं मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि सोमवार से जिले में बारिश होगी। लेकिन शनिवार और रविवार को भी आसमान में बादल रहेंगे। इसके बावजूद गर्मी के साथ तापमान भी कम नहीं होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले सप्ताह में लगातार बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग बता रहा है कि धूप खिलेगी, बादल भी छाए रहेंगे। साथ ही बारिश भी हल्की होगी। लेकिन तापमान में कमी जबतक झमाझम बारिश नहीं होगी।

तब तक नहीं आएगी। गौर करने वाली बात है इस साल जून की गर्मी से वृद्ध से लेकर बच्चे सभी परेशान दिख रहे हैं। लोग बेहाल हो चुके हैं। घरों में गर्मी के चलते पंखा, कुलर और एसी से भी निजात नहीं मिल रहा है। वहीं बाहर में ठंडी हवा भी नहीं बह रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।