Tribute to Dr Tayyab Hussain A Cultural Icon of Bhojpuri Literature तैयब हुसैन ने लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर किया शोध, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTribute to Dr Tayyab Hussain A Cultural Icon of Bhojpuri Literature

तैयब हुसैन ने लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर किया शोध

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।योजन किया गया। इस मौके पर हिन्दी भोजपुरी के प्रगतिशील साहित्यकार डॉ. तैयब हुसैन पीड़ित के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित की गई। शहर के रामदेव नगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 3 June 2025 02:37 PM
share Share
Follow Us on
तैयब हुसैन ने लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर किया शोध

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय जनवादी सांस्कृतिक -सामाजिक मोर्चा विकल्प की सीवान इकाई जागृति के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिन्दी भोजपुरी के प्रगतिशील साहित्यकार डॉ. तैयब हुसैन पीड़ित के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित की गई। शहर के रामदेव नगर स्थित बिहार पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डीएवी पीजी कॉलेज के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजनंदन किशोर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि तैयब हुसैन ने सुप्रसिद्ध लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर शोध कार्य किया। भोजपुरी भाषा व साहित्य के उन्नयन और उनके लोक जनपक्ष को अपनी, गीतों, कहानियों नाटकों और लेखों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखीय काम किया।

विकल्प के वरिष्ठ सदस्य विनोद प्रसाद ने कहा कि तैयब हुसैन ने विकल्प के बैनर तले गांव-गांव जाकर स्वस्थ संस्कृति के प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. यतिन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि तैयब हुसैन पीड़ित ने हमेशा आम जन के उत्थान के लिए अपनी कलम चलाई। उनके साहित्य में आम जन की पीड़ा व दर्द छिपा हुआ है। मंच संचालन कर रहे अंतर्राष्ट्रीय कवि व शायर सुनील कुमार तंग ने तैयब हुसैन पीड़ित के साथ बिताए हुए पल का संस्मरण सुनाते हुए साहित्य यात्रा पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी। दीपक कुमार के नेतृत्व में जागृति के कलाकार धनंजय कुमार, प्रशांत पुष्कर, विनोद कुमार, ऋषिकेश खुशबू, खुशी, अनिषा, सपना, सुप्रिया व नीतू आदि ने तैयब हुसैन लिखित गीतों को प्रस्तुत कर अपनी श्रद्धांजलि दी। अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामइकलाब गुप्ता, मोहम्मद इजहार, नागेन्द्र मौर्य, साकेत रंजन प्रवीर, परमा चौधरी व रविन्द्रनाथ चतुर्वेदी आदि ने तैयब हुसैन पीड़ित को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लोक साहित्य में उन्होंने अपनी रचना व खासतौर पर भिखारी ठाकुर पर पहला शोध कार्य कर भोजपुरी के इतिहास बन गये हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।