पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी पुण्यतिथि पर याद किए गए
सीवान में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पहली पुण्यतिथि मनाई। जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित लोगों ने स्व. मोदी के...

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी सीवान जिला कार्यालय में पद्मश्री पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में मनाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा स्व. सुशील कुमार मोदी अपने जीवन में बहुत ही अनुशासित,कर्मठ, जुझारू व संगठन प्रिय व्यक्ति थे। वे छात्र जीवन में छात्रों की राष्ट्रवादी संगठन अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद् में जुड़कर कई आन्दोलन किए। इस अवसर पर पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व विधान पार्षद सह को- ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री नन्द प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, मुकेश कुमार बंटी, देवेन्द्र गुप्ता, सत्यम सिंह, अनुरंजन मिश्रा, जिला मंत्री किरण गुप्ता, पंकज किशोर सिंह, आभा सिंह कुशवाहा, विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पटेल, प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, शर्मा नंदराम, सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रदीप कुमार रोज, जिला प्रवक्ता मनोज राम, राजकुमार शर्मा, संतोष राउत, अजय कुमार तिवारी, मिडिया प्रभारी आदित्य पाठक, राकेश पाण्डेय, मुकेश कसेरा, रामु कुमार, अजीत कुमार, सौरभ कुशवाहा इत्यादि लोगों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।