14-Year-Old Girl Molested in Beldaur FIR Filed Against Accused खगड़िया : नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले में एफआईआर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur News14-Year-Old Girl Molested in Beldaur FIR Filed Against Accused

खगड़िया : नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले में एफआईआर

बेलदौर में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी, एक अधेड़ व्यक्ति, ने लड़की के साथ खेत में दुर्व्यवहार किया और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता ने पहले पंचायत में शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 14 May 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले में एफआईआर

बेलदौर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के 14 वर्षीया नाबालिग लड़की से छेड़खानी मे एक नामजद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष दिए आवेदन में अपने ही गांव के एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए छेड़खानी करने की शिकायत की मंगलवार को शिकायत की थी। पीड़िता के मुताबिक घटना के समय वह अपने सहेलियों के साथ घर से उतर दिशा की ओर स्थित अपने खेत से मवेशी का चारा लाने के लिए गई हुई थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर नामजद अधेड़ देसी कट्टा से लैस होकर दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी करने लगा।

विरोध करने पर मारपीट कर गले में पहने सोने की चकती छीन लिया। पीड़िता के मुताबिक उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पहले इसे पंचायत के माध्यम से सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनने पर उसने इसकी शिकायत थाना में की। इधर थानाध्यक्ष परशुराम राम सिंह ने बुधवार को बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।