घर से गायब महिला का 19 दिन बाद झाड़ी से मिला शव
भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। - गर्मी से बढ़ रहे डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी रोग, सांस की तकलीफ वाले मरीज

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव से करीब उन्नीस दिन पहले घर से गायब हुई महिला का सड़ा -गला शव शुक्रवार को गांव में हीं एक झाड़ी से बरामद हुआ है। मृत महिला गांव के शंभूनाथ सिंह की 52 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी थी। शव की पहचान महिला के पहने हुए कपड़े से हुई। इस मामले में मृत महिला के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मां करीब उन्नीस दिन पहले 11 मई को घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया था।
शुक्रवार को मृत महिला के देवर शैलेश सिंह घर से करीब तीस कदम की दूरी पर स्थित झाड़ी में खोजने के लिए गए तो दुर्गंध आने पर नजदीक जाकर देखा तो पाया कि शव को गड्ढे में बांस के टहनी से दबाया हुआ था। इसे देख उन्होंने गांव वालों को और पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी तत्काल पुलिस बलों के साथ पहुंच सड़े - गले शव को बरामद कर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।