stampede during durga idol immersion in jamui twelve people fall in fire pit बिहार में जलते अग्निकुंड में 12 लोग गिरे, 3 महिलाएं बुरी तरह झुलसीं, मूर्ति विसर्जन में बड़ा हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़stampede during durga idol immersion in jamui twelve people fall in fire pit

बिहार में जलते अग्निकुंड में 12 लोग गिरे, 3 महिलाएं बुरी तरह झुलसीं, मूर्ति विसर्जन में बड़ा हादसा

  • कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जिले के गिद्धौर ब्लॉक के मौरा गांव में दुर्गा मूर्ति का विसर्जन हो रहा था। इस दौरान अफरातफऱी की स्थिति बन गई। कहा जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। भीड़ में अचानक अव्यवस्था फैली और फिर भगदड़ जैसी स्थिति बनी।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 02:45 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में जलते अग्निकुंड में 12 लोग गिरे, 3 महिलाएं बुरी तरह झुलसीं, मूर्ति विसर्जन में बड़ा हादसा

बिहार के जमुई जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां करीब 12 लोग जलते हुए अग्निकुंड में गिर गए हैं। इस हादसे में 3 महिलाएं गंभीर रुप से झुलस गई हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, चैती दुर्गा पूजा के दौरान सोमवार की रात यहां माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान यहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोग जलते अग्निकुंड में जा गिरे। हादसे के बाद यहां चीख-पुकार मच गई।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जिले के गिद्धौर ब्लॉक के मौरा गांव में दुर्गा मूर्ति का विसर्जन हो रहा था। इस दौरान अफरातफऱी की स्थिति बन गई। कहा जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। भीड़ में अचानक अव्यवस्था फैली और फिर भगदड़ जैसी स्थिति बनी। करीब 12 लोग जलते अग्निकुंड में जा गिरे। इनमें से 9 लोग मामूली रुप से जबकि तीन महिलाएं गंभीर रुप से झुलस गईं।

ये भी पढ़ें:बिहार में फिर पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 3 किमी रिवर्स गाड़ी दौड़ाकर जान बचाई

बताया जा रहा है कि अग्निकुंड में गिरकर गंभीर रुप से झुलसने वालों में रेणु देवी, उनकी मां मुलखी देवी तथा एक अन्य महिला शामिल हैं। 70 साल की मुलखी देवी की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। इस हादसे में झुलसे लोगों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय लोगों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन से बेहतर इंतजाम की मांग भी की है। 

ये भी पढ़ें:शराबबंदी की वजह से बिहार में घट गए सांप्रदायिक दंगे, पुलिस ने दिखाए आंकड़े