In Hajipur the son sacked in front of his mother हाजीपुर में मां के सामने ही बेटे को किया छलनी  , Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़In Hajipur the son sacked in front of his mother

हाजीपुर में मां के सामने ही बेटे को किया छलनी  

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत के शाहपुर गांव में रविवार को अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने युवक को पांच गोली मारी। परिजनों ने इसे सदर अस्पताल...

Malay Ojha नगर संवाददाता, हाजीपुर Mon, 16 Dec 2019 05:31 PM
share Share
Follow Us on
हाजीपुर में  मां के सामने ही बेटे को किया छलनी  

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत के शाहपुर गांव में रविवार को अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने युवक को पांच गोली मारी। परिजनों ने इसे सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। हत्या कि सूचना पर सदर एसडीपीओ राघव दयाल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं गंगाब्रिज थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। 


मृतक की चाची छठिया देवी ने बताया कि रवि कुमार पिता स्व. महीपत राय शाम में अपने घर पर ही मौजूद था। तभी दो बाइक पर सवार चार युवक आए और बगल के एक लड़के से रवि के बारे में पूछा। लड़के ने बताया कि वो घर पर ही मौजूद है। इसके बाद अपराधी रवि के घर पहुंचे और उसकी मां के सामने ही उसे एक अपराधी ने पकड़ लिया और दूसरे ने गोली मारना शुरू किया। परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने इसे चार गोली मारी। गोली मारकर अपराधी भाग निकले। गोली की आवाज पर परिजन घर से बाहर निकले और स्थानीय लोग भी जुट गए। आनन-फानन में घायल रवि को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारने की घटना के बाद से परिजनों और गांव में कोहराम मच गया है। युवक को 10 गोली मारे जाने की कही जा रही बात। हालांकि उसके दरवाजे पुलिस ने सात खोखा किया है बरामद। उन्हों ने बताया कि रवि को गांव के ही लोगों ने गोली मारी है। 


इन्होंने बताया कि अक्टूबर में गाव के ही प्रदीप कुमार के पुत्र विकास कुमार का शव एक पोखर में मिला था। इसे गोली मारकर हत्या कर देने के बाद पोखर में फेंक दिया गया था। इस मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, वे मृतक रवि के भाई थे। मृतक की चाची छठिया देवी ने बताया कि जिन लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, वो खुद कई अवैध धंधे में संलिप्त थे। घटना कि सूचना पर थानाध्यक्ष राजकौशल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गए। वहीं सदर एसडीपीओ राघव दयाल सदर अस्पताल पहुंचे। इन्होंने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से जानकारी ली। 
बाद में इन्होंने बताया कि अभी मृतक के परिजनों के बयान की प्रतीक्षा की जा रही है, लेकिन कुछ महीने पहले मृतक के घर के बगल में एक युवक का शव बरामद हुआ था। उस मामले में मृतक के परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतक रवि के परिजनों के बयान का इंतजार किया जा रहा है।