Math Mahant Basisthaji Maharaj shot dead in kateya Gopalganj Bihar amid lockdown Bihar police बिहार: गोपालगंज में मठ के महंत की गोली मारकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMath Mahant Basisthaji Maharaj shot dead in kateya Gopalganj Bihar amid lockdown Bihar police

बिहार: गोपालगंज में मठ के महंत की गोली मारकर हत्या

बिहार के गोपालगंज जिले के कटैया थाना क्षेत्र के रसौती स्थित नाथ मंदिर के महंत की बुधवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों   को इसकी जानकारी उस समय लगी जब  वे...

Malay Ojha गोपालगंज हिन्दुस्तान टीम, Thu, 21 May 2020 10:09 AM
share Share
Follow Us on
बिहार: गोपालगंज में मठ के महंत की गोली मारकर हत्या

बिहार के गोपालगंज जिले के कटैया थाना क्षेत्र के रसौती स्थित नाथ मंदिर के महंत की बुधवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों   को इसकी जानकारी उस समय लगी जब  वे मंदिर के तरफ पहुंचे। धीरे-धीरे यह घटना आग की तरह फैल गयी। सुबह होते ही हजारों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाकर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि रसौती मंदिर के महंत बशि़ष्ठ जी महाराज की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। हत्या कैसे हुई यह सस्पेंश बना हुआ है। पुलिस लाठी से पीटकर हत्या करने की बात बता रही हैं तो ग्रामीणों का कहना है कि गोली मारी गयी है। ग्रामीणों ने किसी वरीय पदाधिकारी के आने तक लाश को रोका रखा है। 

मौके पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र, सीओ अफजल हुसेन, जिप उपाध्यक्ष अमीत कुमार राय सहित तमाम पुलिस कर्मी एवं सैकड़ों लोग जमा है। डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गयी है। वर्ष 2012 से ही ये मंदिर के महंत थे। इनका पैतृक निवास भोरे थाने के शिशवा बताया जाता है। परिवार में सिर्फ एक बेटी हैं जिसकी शादी हो चुकी है।