सुपौल : भाजपा ने की देशद्रोहियों को फांसी देने की मांग
सुपौल में भाजपा किसान मोर्चा ने नरेश टिकैत का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ जनता है और टिकैत देशद्रोही...

सुपौल, वरीय संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को स्टेशन चौक पर नरेश टिकैट का पुतला दहन किया । किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं पाकस्तिान मुर्दाबाद,के नारे लगाएं। सभी देश द्रोहियों को फांसी दो फांसी दो, वंदे मातरम,भारत माता की जय,नरेश टिकैत शर्म कर शर्म करो,नरेश टिकैत होश में आओ होश में आओ,नरेश टिकैत मुर्दाबाद। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जायसवाल ने कहा देश की जनता पुरी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है।जब राष्ट्र की बात आती है तो जाति,धर्म, क्षेत्रवाद आदि से ऊपर उठकर सोचना और करना चाहिए। नरेश टिकैत किस मुंह से पाकस्तिान को पानी देने का वकालत करता है वह देश के विरुद्ध बयान देकर स्पष्ट हो जाता है वो देशद्रोही है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवधर साह, जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल, जिला मंत्री सरोज देवी, अमरनाथ ठाकुर,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीष कुमार शुशील, पूर्व उपाध्यक्ष रंजु झा, पूर्व जिला महामंत्री सुरेश कुमार सुमन,जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र पाठक,महिला मोर्चा के जिला महामंत्री शक्ति कुमारी सारिका पूर्व मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी, डॉ शमशाद आलम, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मंडल, रामदेव मंडल आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।