Heatwave Alert in Supaul Temperature Surges Above 37 C with High Humidity सुपौल : आज लोगों को और सताएगी गर्मी, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsHeatwave Alert in Supaul Temperature Surges Above 37 C with High Humidity

सुपौल : आज लोगों को और सताएगी गर्मी

सुपौल में पिछले दो दिनों से गर्मी बढ़ रही है और बुधवार से और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। छोटे बच्चे और बुजुर्गों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलWed, 23 April 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : आज लोगों को और सताएगी गर्मी

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बीते दो दोनों से गर्मी सताने लगी है। बुधवार से गर्मी और बढ़ेगी। वातावरण में आद्रता की मात्रा अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी बीच मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं बुधवार से दिन के साथ ही रात में भी गर्मी सताएगी। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना बनी हुई है। उधर, मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए थे और हल्की हवा भी चल रही थी, लेकिन दस बजे तक मौसम में फिर से बदलाव हुआ। हवा की दिशा बदलते ही बादल छंट गए और धूप निकल आई। वातावरण में नमी के कारण लोगों को सूरज की तल्खी से ज्यादा उमस ने बेहाल कर दिया। छोटे बच्चे व बुजुर्ग बरतें सतर्कता: कोसी में बुधवार को भी मौसम गर्म रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कोसी और सीमांचल के जिलों में मंगलवार की तरह बुधवार को भी मौसम काफी गर्म रहेगा। इसका असर बुधवार की सुबह तक बना रहेगा। विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक हवा की गर्म लहरों के कारण रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को इससे काफी परेशानी हो सकती है। हीट स्ट्रोक लग सकता है। धूप में ज्यादा देर खड़े होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। उधर, कई मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग मौसमी बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।