Increasing Moong Farming in Triveniganj Benefits for Farmers मूंग की खेती को लेकर किसानों में बढ़ गया रुझान, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsIncreasing Moong Farming in Triveniganj Benefits for Farmers

मूंग की खेती को लेकर किसानों में बढ़ गया रुझान

त्रिवेणीगंज में मूंग की खेती में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। किसान इस फसल के प्रति जागरूक हो रहे हैं और कृषि विभाग द्वारा अनुदानित बीज व कीटनाशक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मूंग की खेती से किसानों को आर्थिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 13 May 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
मूंग की खेती को लेकर किसानों में बढ़ गया रुझान

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में गर्मा फसल के रूप में मूंग की खेती में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो-तीन वर्षो में किसान लोग मूंग की खेती के प्रति जागरूक हुए हैं। कृषि विभाग के द्वारा भी मूंग की खेती को लेकर किसानों को जागरूक किया गया है। अनुदानित दर पर अच्छे बीज, कीटनाशक आदि उपलब्ध कराए गए हैं। मूंग की खेती से किसानों को कई लाभ मिल रहा है। किसान सकल यादव ने बताया कि आमतौर पर गर्मी के सीजन में खेत परती रह जाता था। इस महीने में किसानों को कोई आमदनी नहीं होती थी। मूंग की खेती गर्मी के मौसम में आसानी से किया जा रहा है।

इसके लिए सिंचाई की भी कम आवश्यकता होती है। दूसरे मूंग की खेती से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। फसल तोड़ने के बाद कुछ लोग इसका प्रयोग चारा रूप में भी करते हैं। कुछ लोग इसे वर्षा होने पर खेत में सड़ा देते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।