Kharif Festival and Training Program Held in Supaul to Educate Farmers सुपौल : किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsKharif Festival and Training Program Held in Supaul to Educate Farmers

सुपौल : किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

सुपौल के निर्मली प्रखंड में शनिवार को खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को उन्नत खेती, आधुनिक तकनीक, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने जलवायु...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलMon, 2 June 2025 04:38 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। निर्मली प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय परिसर में शनिवार को खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश यादव ने की। कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक तकनीक एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, जैविक खाद, बीज उपचार, सिंचाई विधि, कीट नियंत्रण तकनीक और खरीफ मौसम में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए मौसम आधारित खेती अपनाने, फसल चक्र परिवर्तन एवं मिट्टी परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया।

साथ ही किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना एवं कृषि यंत्रीकरण योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।