नया वक्फ कानून मुसलमान के लिए काला कानून जैसा: नदवी
सुपौल, हन्दिुस्तान प्रतिनिधि। नए वक्फ कानून के खिलाफ सोमवार को इमारत-ए-शरिया, फुलवारी शरीफ, ऑल

सुपौल, हन्दिुस्तान प्रतिनिधि। नए वक्फ कानून के खिलाफ सोमवार को इमारत-ए-शरिया, फुलवारी शरीफ, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सहित अन्य संस्थाओं की अपील पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ अन्य समुदाय के लोग व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ईदगाह मैदान में आयोजित सभा में मौजूद लोगों ने नगर के मुख्य मार्ग हुसैन चौक, महावीर चौक, लोहिया नगर चौक, अंबेडकर चौक होते हुए नगर का भ्रमण कर नए वक्फ कानून का विरोध जताया। इमारत-ए-शरिया के उप सचिव मुफ्ती सोहराब नदवी ने कहा कि नया वक्फ कानून मुसलमान के लिए काला कानून जैसा है। वक्फ की संपत्ति जैसे- मस्जिद, ईदगाह, कब्रस्तिान एवं मदरसा मुसलमानों द्वारा स्वयं दान की गई संपत्ति है, जिसकी देखरेख वह स्वयं कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसमें दखल अंदाजी कर मुसलमान से उनका हक छीन रही है। मौके पर कांग्रेस के राजनारायण गुप्ता, मन्नित रहमानी, जितेंद्र झा, राजद के जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, अनोज कुमार आर्य, ई. वद्यिाभूषण, विनोद यादव, भाकपा माले के अरविंद शर्मा, जितेंद्र चौधरी, डॉ. अमन कुमार, जाप जिलाध्यक्ष नंदकुमार चौधरी, मौलाना रमजान अली, मुफ्ती नेहाल नदवी, कारी रिजवान अहमद आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।