सुपौल : प्याऊ की व्यवस्था नहीं
त्रिवेणीगंज नगर परिषद ने गर्मी में अब तक सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं की है। मुख्य बाजार में सैंकड़ों लोग आते हैं, लेकिन गरीब और मजदूर पानी के लिए भटकते रहते हैं। सम्पन्न लोग तो बाजार...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलMon, 14 April 2025 11:27 PM

त्रिवेणीगंज। गर्मी में नगर परिषद ने अब तक सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं की है। त्रिवेणीगंज शहर अनुमंडल मुख्यालय का मुख्य बाजार है, लिहाजा आसपास के क्षेत्रों से सैंकड़ों लोग बाजार करने पहुंचते हैं। सम्पन्न लोग बाजार से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन गरीब, मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग पानी के लिए भटकते रहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।