Speeding Scorpio Crushes 12-Year-Old in Pipra Protests Erupt तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बालक को कुचला, मौत, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSpeeding Scorpio Crushes 12-Year-Old in Pipra Protests Erupt

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बालक को कुचला, मौत

पिपरा में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 12 वर्षीय आरिफ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 327 ई को सात घंटे तक जाम कर दिया। मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSat, 29 March 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बालक को कुचला, मौत

पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के निर्मली चौक के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सात घंटे तक एनएच 327 ई को जाम कर दिया। बताया जाता है कि पथरा उत्तर पंचायत के रहिका टोला वार्ड 11 निवासी मो. मखमुल का पुत्र आरिफ (12) अपने चचेरे भाई मो. सगीर (11) के साथ अपने घर से निर्मली चौक जा रहा था। जैसे ही दोनों एनएच 327 ई पर चढ़े तभी सुपौल की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में आरिफ की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि सगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, आरिफ की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 327 ई को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग कर रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर लगभग सात घंटे जाम हटाया। सड़क जाम रहने से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मृतक के परिजनों को आश्वासन देकर जाम हटाया गया है। मृतक के परिजनों को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।