Student RJD Protest Against Corruption at Triveniganj Block Office सुपौल: भ्रष्टाचार पर नहीं लगी लगाम तो उग्र होगा आंदोलन : राजद, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsStudent RJD Protest Against Corruption at Triveniganj Block Office

सुपौल: भ्रष्टाचार पर नहीं लगी लगाम तो उग्र होगा आंदोलन : राजद

त्रिवेणीगंज में छात्र राजद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नीतीश यादव ने किया, जिसमें सीओ और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि अंचल कार्यालय...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलWed, 30 April 2025 05:43 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल: भ्रष्टाचार पर नहीं लगी लगाम तो उग्र होगा आंदोलन : राजद

त्रिवेणीगंज, निजप्रतिनिधि। अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित मवेशी अस्पताल के प्रांगण में छात्र राजद ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र राजद जिला प्रधान महासचिव नीतीश यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान राजद से जुड़े लोगों ने सीओ ,राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सीओ निरकुंश और बेलगाम हो गई हैं उनकी मनमानी चरम पर है। अंचल में कोई काम यथा दाखिल-खारिज, परिमार्जन में बगैर पैसा के काम नहीं होता है। राजस्व कर्मी अवैध दलाल रखकर वसूली व शोषण करते हैं। अंचल कार्यालय में आमजनता से अधिकारी व कर्मी सही से व्यवहार नहीं करते हैं। साथ ही अंचलाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होकर त्रिवेणीगंज की जनता को लूटने का काम कर रही है। लेकिन वरीय अधिकारी शिकायत के बाबजूद कुम्भकर्णी निंदा में है व मनमानी पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि सीओ प्रियंका सिंह अपनी मनमर्जी से अंचल चलाती है। वे खुद को नियम कानून से ऊपर समझती है। ऑफिस में नहीं आती है। जिससे दूर-दराज से आनेवाले आमजनों काम कराए बिना वापस लौटने पर मजबूर हो जाते है। राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने कहा कि देश व राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नीतीश सरकार के कार्यकाल में वर्तमान में राज्य के समक्ष जो परिस्थति बनी है हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लेकिन त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय तो भ्रष्टाचार मामले में रिकॉर्ड कायम करने में लगी है। वरीय अधिकारियों की चुप्पी से लोग आश्चर्य चकित हैं। धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार का यह खेल अगर बंद नही होता है तो मजबुरन सड़को पर उतर उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना के बाद एसडीएम को मांगों संबंधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, पूर्व मुखिया श्याम यादव, छात्र राजद जिलाध्यक्ष राणा यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष बसंत यादव, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार, निशांत यादव, बोआ यादव, केशव कुमार, पीके पारस, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, रिपुन कुमार, रौशन कुमार आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।