बिहार में स्कूल जा रहे टीचर को मार दी गोली, हड़कंप
घायल शिक्षक के बारे में बताया जा रहा है कि वो अररिया जिला के भरगामा प्रखंड के बिसहरिया पंचायत के रहने वाले हैं। फिलहाल वो मध्य विद्यालय चैनपुरा जानकीनगर में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। गोली लगने से घायल टीचर को पहले मुरलीगंज अस्पताल ले जाया गया।
Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पूर्णियाThu, 15 May 2025 10:25 AM

बिहार के पूर्णिया में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पूर्णिया के जानकीनगर में शिक्षक को गोली मार दी है। सुबह करीब सात बजे की यह घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जब शिक्षक स्कूल जा रहे थे तब ही उन्हें गोली मारी गई है। घायल शिक्षक के बारे में बताया जा रहा है कि वो अररिया जिला के भरगामा प्रखंड के बिसहरिया पंचायत के रहने वाले हैं। फिलहाल वो मध्य विद्यालय चैनपुरा जानकीनगर में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। गोली लगने से घायल टीचर को पहले मुरलीगंज अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।
Bihar Mock Drill , इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।