The dreaded leopard that attacked half a dozen people was caught in a cage rescued by VTR administration आधा दर्जन लोगों पर हमला करने वाला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद, VTR प्रशासन ने किया रेस्क्यू, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़The dreaded leopard that attacked half a dozen people was caught in a cage rescued by VTR administration

आधा दर्जन लोगों पर हमला करने वाला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद, VTR प्रशासन ने किया रेस्क्यू

तेंदुआ के लिए रेस्क्यू के लिए जाल और पिंजरा को लगाया गया था। रेस्क्यू करने के लिए पिंजरे मे बकरी को रखा गया था। जिससे तेंदुआ बकरी के शिकार करने के लिए पिंजरा मे घुसा इसी दौरान उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

sandeep हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, हरनाटाड़ (बगहा)Tue, 24 Dec 2024 09:13 PM
share Share
Follow Us on
आधा दर्जन लोगों पर हमला करने वाला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद, VTR प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बगहा के पिपरासी थाना क्षेत्र के सरेह व दियारा के क्षेत्रों मे चहलकदमी कर रहे तेंदुआ को वीटीआर प्रशासन ने मंगलवार की रात सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। रेस्क्यू कर तेंदुआ को वाल्मीकिनगर ले जाया जाएगा। वहां जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बता दें कि पिपरासी थाना क्षेत्र के सरेह मे तेंदुआ ने दो दिनों मे दो बकरियों का शिकार बना लिया था। इसकी सूचना पर बगहा व मदनपुर वनक्षेत्र के वनकर्मियों की टीम ने तेंदुआ पर निगरानी रखी थी।

तेंदुआ के लिए रेस्क्यू के लिए जाल और पिंजरा को लगाया गया था। बगहा वनक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि तीन-चार दिनों से पिपरासी थाना क्षेत्र के सरेहों मे चहलकदमी और दो दिनों मे दो बकरियों का मारने वाला तेंदुआ को मंगलवार की देर रात पिंजरा मे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ को रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा मे बकरी को रखा गया था। जिससे तेंदुआ बकरी के शिकार करने के लिए पिंजरा मे घुसा इसी दौरान उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:मधुबनी में तेंदुए की दहशत; आधा दर्जन लोगों पर हमला, वन विभाग ने खेत में घेरा

एक पखवाड़ा पहले तेंदुआ मधुबनी के वंशीपुर में आधा दर्जन लोगों को हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुआ को लेकर इलाके में काफी खौफ था। ग्रामीणों ने घरों से निकला बंद कर दिया था। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।