पीआर गुरु डॉ. सुरेश गौड़ ने पीआर की परिभाषा और पीआर मॉडल का लोकार्पण किया
पीआर गुरु डॉ. सुरेश गौड़ ने पीआर की परिभाषा ‘LOVE & RISE’ और पीआर मॉडल ‘RISE’ का लोकार्पण किया। उनका दावा है कि भारत में पहली बार इस तरह की पुस्तकों का लोकार्पण हुआ है…

नई दिल्ली। पीआर गुरु डॉ. सुरेश गौड़ ने पीआर की परिभाषा ‘LOVE & RISE’ और पीआर मॉडल ‘RISE’ का लोकार्पण किया। उनका दावा है कि भारत में पहली बार इस तरह की पुस्तकों का लोकार्पण हुआ है।
उन्होंने बताया कि वे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने पीआर की परिभाषा और पीआर मॉडल लॉन्च किया। अब तक केवल अमेरिकी और ब्रिटिश पीआर परिभाषाएं ही प्रचलित हैं और पढ़ाई जाती हैं। उन्होंने पीआर सिद्धांतों के अनुप्रयोग पर मूर्त परिणाम और संचार लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वयं की एक नई परिभाषा व पीआर मॉडल पेश किया है। डॉ. सुरेश गौड़ विश्व प्रसिद्ध पीआर गुरु होने के साथ-साथ पीआर और इवेंट मैनेजमेंट पर चार पुस्तकों के लेखक भी हैं।
उन्होंने बताया कि उनके 183वें ब्लॉगपोस्ट के माध्यम से यह मॉडल लोगों तक पहुंचाए हैं। अधिक जानकारी के लिए लिंक https://sureshgaurprguru.blogspot.com/2025/04/pr-definition-pr-model-rise.html?m=1 पर देख सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और विश्व में फैले पीआर समुदाय को पीआर की इस नई परिभाषा और पीआर मॉडल से लाभ होगा और पीआर विषय पर अधिक स्पष्टता प्राप्त होगी। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने यह मॉडल लॉन्च किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।