Celebration of Lord Parshuram Jayanti by Sarv Brahmin Mahasabha in Khilari on May 4 भगवान परशुराम जयंती समारोह आज, तैयारी पूरी , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCelebration of Lord Parshuram Jayanti by Sarv Brahmin Mahasabha in Khilari on May 4

भगवान परशुराम जयंती समारोह आज, तैयारी पूरी

सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 4 मई को खलारी के केडी नेहरू क्लब में भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। सभी सदस्यों ने तैयारियों को पूरा कर लिया है और क्लब को सजाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 3 May 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम जयंती समारोह आज, तैयारी पूरी

खलारी, निज प्रतिनिधि। सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा 4 मई को भगवान परशुराम की जयंती खलारी के केडी नेहरू क्लब में मनाई जाएगी। इसको लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा के सभी सदस्यों के द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, क्लब को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, भगवान परशुराम का बैनर पोस्टर लगाया गया है। इस कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार करने को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा के सभी सदस्यों ने शनिवार की शाम केडी नेहरू क्लब का निरीक्षण किया और भगवान परशुराम जयंती की तैयारी को लेकर अंतिम रूपरेखा तैयार की। इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा- अर्चना के साथ करने का निर्णय लिया गया।

तैयारी का निरीक्षण करने के दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक मंडली के बीएन पांडेय, अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी, सचिव दिनेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, उपकोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा, गिरधर तिवारी,एच के दुबे, चिरंजीव मिश्रा, विकास कुमार दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।