Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsYagya Day Celebrated at DAV Schools in Ranchi to Purify the Environment
डीएवी स्कूलों में यज्ञ दिवस पर हवन
रांची में डीएवी ग्रुप के स्कूलों में शनिवार को यज्ञ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। डीएवी हेहल के नवनियुक्त प्राचार्य बिपिन राय और एसआर डीएवी के प्राचार्य तपस घोष ने छात्रों के साथ...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 3 May 2025 10:37 PM

रांची। डीएवी ग्रुप के स्कूलों में शनिवार को यज्ञ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में हवन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। डीएवी हेहल में नवनियुक्त प्राचार्य बिपिन राय ने छात्रों के साथ मिलकर हवन किया। वहीं, एसआर डीएवी में नवनियुक्त प्राचार्य तपस घोष ने छात्रों और शिक्षकों के साथ मिलकर हवन में हिस्सा लिया। प्राचार्य ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही कीटाणुओं का नाश होता है। यह वातावरण की शुद्धता के लिए काफी लाभदायक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।