सुहास शेट्टी हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित आठ गिरफ्तार
नोट--खबर में कई बदलाव हैं। कृपया इसी कॉपी का उपयोग करें --मंगलुरु में गुरुवार

मंगलुरु, एजेंसी। मंगलुरु पुलिस ने हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या में शामिल आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अब्दुल सफवान, नियाज अहमद, मोहम्मद मुज्जाम्मिल, खालंदर साफी, आदिल महरूज, मोहम्मद रिजवान, रंजीत और नागराज के रूप में हुई है। पुरानी रंजिश में हुई हत्या पुलिस ने दावा किया है कि शेट्टी की हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है। हत्या का मुख्य आरोपी अब्दुल सफवान है। अधिकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में शेट्टी के साथियों प्रशांत, गणेश, यज्ञेश, धनराज, पुनीत और अन्य ने सफवान पर हमला किया था। इसका बदला लेने के लिए अब्दुल सफवान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शेट्टी की हत्या की साजिश रची।
अपराध में इस्तेमाल हथियार जब्त पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि सूरतकल में मारे गए फाजिल के भाई आदिल मेहरूफ ने सुहास शेट्टी की हत्या को अंजाम देने के लिए हत्यारों को वित्तीय सहायता प्रदान की थी। फाजिल की हत्या का आरोप सुहास शेट्टी पर था। पुलिस इन दोनों कोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन और हथियार जब्त कर लिए हैं। आरोपियों की मदद करने वाले अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कानून व्यवस्था को लेकर बैठक कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर और जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल और उपायुक्त मुल्लई मुहिलन के साथ इलाके की सुरक्षा पर चर्चा की गई। इलाके में तनाव सुहास शेट्टी की गुरुवार देर शाम नृशंस हत्या के बाद शहर और आसपास के इलाकों में भारी तनाव हो गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार सुबह से चार दिनों के लिए मंगलुरु क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। साथ ही भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। नया कार्य बल बनाने की तैयारी परमेश्वर ने कहा कि दक्षिण कन्नड़ तथा उडुपी जिलों में बढ़ रही सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए दोनों जिलों में नक्सल रोधी कार्य बल की तर्ज पर एक स्थायी सांप्रदायिक-रोधी कार्य बल (एंटी-कम्युनल टास्क फोर्स) का गठन किया जाएगा। कार्य बल का नेतृत्व पुलिस महानिदेशक करेंगे। ध्यान भटका रही है सरकार : पूर्व मंत्री कर्नाटक के पूर्व मंत्री वी सुनील कुमार ने राज्य सरकार पर हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या की जांच को भटकाने के लिए चुनिंदा बैठकें करने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दक्षिण कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों के लिए प्रस्तावित सांप्रदायिकता विरोधी टास्क फोर्स का उद्देश्य हिंसा को रोकना नहीं, बल्कि हिंदुत्व समर्थक आवाजों को दबाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।