राकेश टिकैत पर हमले को लेकर किसान रवाना हुए मुजफ्फरनगर को
Moradabad News - भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमले के विरोध में किसान ठाकुरद्वारा से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष घनेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में किसान बड़ी संख्या में एकत्र हुए और...

राकेश टिकैत पर हमले के खिलाफ किसान सम्मान बचाओ रैली के लिए रवाना हुए किसान फोटो 12 ठाकुरद्वारा मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमले के विरोध में क्षेत्र से किसान बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार 2 मई को महा पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमला किया गया था। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पूरे जनपद के किस ठाकुरद्वारा में एकत्र हुए और यहां से दर्जनों वाहनों से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। जिला अध्यक्ष घनेंद्र शर्मा ने अपनी देखरेख में वाहनों पर रवाना किया।
जिलाध्यक्ष घनेन्द्र शर्मा ने कहा कि राकेश टिकट पर हमला बेहद निंदनीय है। हम लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और जेल भेजा जाए वरना बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान डॉक्टर चरण सिंह ,डॉक्टर विनोद सिंह ,चौधरी ऋषिपाल सिंह ,धर्मेश कुमार, श्याम विजय ,राजीव चौधरी, साजिद खान, मनोज चौधरी, हरीराज सिंह ,सुमित कुमार ,,नारायण सिंह राजपाल सिंह राजेंद्र चौधरी सरदार गुर्जर सिंह अजय पाल और पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।