BJP Leader Anand Kumar Meets CM Yogi Adityanath to Discuss Issues in Mejha मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक, गंगा पर पुल की रखी मांग, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBJP Leader Anand Kumar Meets CM Yogi Adityanath to Discuss Issues in Mejha

मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक, गंगा पर पुल की रखी मांग

Gangapar News - मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व विधायक गंगा पर पक्का पुल व देवरी पावर प्रोजेक्ट चालू कराने पर की चर्चा मेजा। भाजपा नेता पूर्व विधायक आनंद कु

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 4 May 2025 03:08 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक, गंगा पर पुल की रखी मांग

भाजपा नेता पूर्व विधायक आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडेय मेजा की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। कहा कि मेजा में तमाम समस्याएं हैं जिनका निराकरण किया जाना जरूरी है। बताया कि गंगापार व यमुनापार के बीच गंगा पर पक्का पुल न होने से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होती है। पांटून पुल बरसात के दिनों में तोड़ दिए जाते हैं, ऐसी दशा में लोग नाव व स्टीमर के सहारे गंगा पार करते हैं। पक्का पुल के लिए परानीपुर गंगा घाट पर लोक निर्माण व सेतु निगम की टीम वर्ष भर पहले सर्वे कर चुकी है।

इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र, बंद पड़ी कताई मिल, करछना के देवरी में स्थापित होने वाले पावर प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।