संघर्ष से सफलता तकः डॉ. अभिमन्यु सिंह की प्रेरणादायक यात्रा
एक सच्चे डॉक्टर की पहचान सिर्फ इलाज से नहीं होती, बल्कि इस बात से होती है कि वह समाज के प्रति कितनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करता है।

एक सच्चे डॉक्टर की पहचान सिर्फ इलाज से नहीं होती, बल्कि इस बात से होती है कि वह समाज के प्रति कितनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करता है। डॉ. अभिमन्यु सिंह उसी सोच के प्रतीक हैं जो मरीजों का इलाज सिर्फ एक पेशे के रूप में नहीं, बल्कि सेवा के रूप में करते हैं। गांव की मिट्टी से उठकर उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और सेवा-भावना से बिहार में प्रसिद्धि हासिल की है। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन कभी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर चिकित्सा जगत में अपनी अलग पहचान बनाना कोई आसान सफर नहीं था। लेकिन आज वे न सिर्फ एक कुशल फीजिशियन है, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी भी है। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि जब नीयत साफ हो और लक्ष्य स्पष्ट, तो असंभव भी संभव हो जाता है। डॉ. अभिमन्यु सिंह आज न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
डॉ. अभिमन्यु सिंह का जन्म बिहार के कैमूर जलि के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक छोटे से गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। उनके परिवार का पारंपरिक पेशा दूध बेचना था। बचपन में वे अपने दादा के साथ दूध बेचने का काम भी करते थे। लेकिन इसी सादगी भरे जीवन में एक सपना पल रहा था डॉक्टर बनने और समाज की सेवा करने का सपना। उनके पिता एक स्थानीय स्तर के चिकित्सक थे, जिनसे अभिमन्यु जी को चिकित्सा के प्रति लगाव और प्रेरणा मिली।
शैक्षिक सफर
गांव के सरकारी स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने पटना का रुख किया और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कठिन तैयारी शुरू की। कठिन परिश्रम और संकल्प के बल पर उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की और फिर एमडी (मेडिसिन) की पढ़ाई पूरी की।
कोरोना काल में बने जनसेवा की मिसाल
डॉ. अभिमन्यु सिंह ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली के संकुंतला अस्पताल से की। लेकिन जब कोरोना महामारी ने देश को जकड़ लिया, तब उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पटना आकर मरीजो की सेवा शुरू कर दी। यह वह दौर था जब खुद की जान जोखिम में डालकर उन्होंने अनगिनत लोगों का इलाज किया। इस कठिन समय में उनका समर्पण और साहस मिसाल बन गया।

बक्सर में चिकित्सा सेवा का नया केंद्र
महामारी के बाद डॉ. सिंह ने बक्सर में अपना ओपीडी क्लिनिक शुरू किया, जो आज एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बन चुका है। यहां न सिर्फ बक्सर, बल्कि अखल, आरा, दरभंगा सहित बिहार के कई जिलों से मरीज आते हैं। वे विशेष रूप से टीबी (ट्यूबरकुलोसिस), हृदय रोग और मधुमेह के इलाज में माहिर है। आज कई मरीज पटना के बजाय बक्सर आकर उनसे इलाज कराना बेहतर मानते हैं। यह उनकी दक्षता और सेवा-भावना का प्रमाण है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्लीनिक
डॉ. सिंह का मानना है कि अनुभव और रोगी के लक्षणों के आधार पर ही सटीक इलाज किया जाना चाहिए, न कि अनावश्यक जांच के भरोसे। उनका क्लीनिक अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, लेकिन वे हमेशा यह प्रयास करते हैं कि मरीजों को कम खर्च में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा मिल सके। यही वजह है कि वे लोगों के बीच बेहद सम्मानित है।
समाज सेवा और मानवीय दृष्टिकोण
डॉ. अभिमन्यु सिंह सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी भी है। वे प्रतिदिन 2 से 3 जरूरतमंद और गरीब मरीजों का निःशुल्क इलाज करते हैं। इसके अलावा वे नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। उनका उद्देश्य है-स्वास्थ्य सेवा उन लोगों तक भी पहुंचे, जो इसे अफॉर्ड नहीं कर सकते।
परिवार का मिलता है भरपूर सहयोग
डॉ. सिंह मानते हैं कि उनके इस सफर में उनके माता-पिता और परिवार का योगदान अमूल्य रहा है। गांव के सीमित संसाधनों के बावजूद उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित किया। वे कहते हैं कि एक डॉक्टर को ज्ञान के साथ-साथ सेवा और करुणा की भावना भी रखनी चाहिए।
भविष्य की योजनाः चिकित्सा सेवा को नई उंचाइयों पर ले जाना
डॉ. अभिमन्यु सिंह का सपना है कि वे अपने क्लिनिक को एक मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ सेंटर में बदले, जहाँ एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो। उनका फोकस ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है।
ओपीडी जानकारी
अगर आप डॉ. अभिमन्यु सिंह से परामर्श करना चाहते है, तो उनका ओपीडी हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहता है। वे हर मरीज को समय देते हैं, ध्यान से सुनते हैं और फिर सटीक इलाज सुझाते हैं, यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।

जनता के लिए व्यावहारिक सुझाव
डॉ. सिंह का संदेश स्पष्ट हैः हृदय रोगियों को समय-समय पर जांच करानी चाहिए। टीबी मरीजों को दवा का पूरा कोर्स करना जरूरी है। सभी लोगों को योग, सुबह की सैर और संतुलित आहार को अपनाना चाहिए ताकि जीवन स्वस्थ और सक्रिय बना रहे।
डॉ. अभिमन्यु सिंह
संक्षिप्त जीवन परिचय
नाम : डॉ. अभिमन्यु सिंह
शैक्षणिक योग्यता: एमबीबीएस, एमडी (बैंगलोर)
पिता : डॉ. बिरेंद्र सिंह
माता : उषा देवी
पत्नी : सपना कुमारी
पता…
ज्योति चौक, बुनियादी स्कूल के पास, जेल पैन रोड, बक्सर (बिहार)
संपर्क : 8271677521
(अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।