Delhi CM Rekha Gupta releases workbook of achievement marking 100 days of BJP led government दिल्ली में 100 दिन पूरे करने पर रेखा गुप्ता लाईं अपनी सरकार का वर्कबुक, सबसे बड़ी उपलब्धि भी बताईं, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi CM Rekha Gupta releases workbook of achievement marking 100 days of BJP led government

दिल्ली में 100 दिन पूरे करने पर रेखा गुप्ता लाईं अपनी सरकार का वर्कबुक, सबसे बड़ी उपलब्धि भी बताईं

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद लौटी भाजपा सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियों की 'वर्कबुक' जारी की। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्लीFri, 30 May 2025 02:31 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में 100 दिन पूरे करने पर रेखा गुप्ता लाईं अपनी सरकार का वर्कबुक, सबसे बड़ी उपलब्धि भी बताईं

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद लौटी भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर लिए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियों की 'वर्कबुक' जारी की। सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।

भाजपा नीत सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं, बल्कि वर्कबुक है। सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों को इसमें जोड़ा जाता रहेगा।

सीएम गुप्ता ने कहा कि पिछले 100 दिनों की उपलब्धियों के बारे में दिल्ली के लोगों को जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री, अन्य मंत्रियों और पार्षदों के साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक का दौरा करेंगे। गुप्ता ने कहा कि हम न केवल अपनी उपलब्धियों का विवरण देंगे, बल्कि आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों पर लोगों से फीडबैक भी लेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को सरकार की पिछले 100 दिनों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पिछली आप सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि वह सरकार भ्रष्टाचार का फल भोग रही थी, जबकि यह भाजपा सरकार लोगों की सेवा करने के लिए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को एक लाख करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। सरकार इसे ईमानदारी से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हर विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहा है। चाहे वह मुद्रास्फीति से निपटने के लिए हो या जीएसटी से अधिक राजस्व उत्पन्न करने के लिए।

सीएम गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने लोगों के लिए चौबीसों घंटे काम किया है। दिल्ली के लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित सरकार अपने आप में एक नया मॉडल और हमारी सबसे बड़ी सफलता है।