Hurun global rich list mukesh ambani drops out of world top 10 wealthiest list reason here हुरुन की टॉप 10 लिस्ट से मुकेश अंबानी बाहर, गौतम अडानी की दौलत में उछाल, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Hurun global rich list mukesh ambani drops out of world top 10 wealthiest list reason here

हुरुन की टॉप 10 लिस्ट से मुकेश अंबानी बाहर, गौतम अडानी की दौलत में उछाल

  • अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में दूसरे स्थान पर हैं। पिछले एक साल में उनकी कुल संपत्ति में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की प्रभावशाली वृद्धि हुई है।

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तानThu, 27 March 2025 01:48 PM
share Share
Follow Us on
हुरुन की टॉप 10 लिस्ट से मुकेश अंबानी बाहर, गौतम अडानी की दौलत में उछाल

Hurun Global Rich List: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 2025 के हुरुन ग्लोबल रिच के टॉप 10 अरबपतियों की सूची से मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। बढ़ते कर्ज के कारण पिछले साल की तुलना में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। हालांकि, अंबानी ने अब भी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। इसके अलावा अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में दूसरे स्थान पर हैं। पिछले एक साल में उनकी कुल संपत्ति में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की प्रभावशाली वृद्धि हुई है।

अंबानी की क्यों कम हुई दौलत

रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपने एनर्जी और रिटेल कारोबार में खराब प्रदर्शन से जूझना पड़ा है। धीमी बिक्री वृद्धि और कर्ज को लेकर निवेशकों की चिंताओं ने रिलायंस समूह के लिए समस्याओं को और बढ़ा दिया है।

रोशनी नादर की लिस्ट में एंट्री

एचसीएल की रोशनी नादर ने 3.5 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ लिस्ट में एंट्री ली है। बता दें कि उनके पिता शिव नादर ने उत्तराधिकार योजना के तहत एचसीएल में 47% हिस्सेदारी हस्तांतरित की। वह भारत के शीर्ष 10 सबसे धनी व्यक्तियों में एकमात्र महिला हैं। सन फार्मा के दिलीप सांघवी की संपत्ति 21% बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गई, जिससे वे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गए।

एलन मस्क टॉप पर

दुनिया के सबसे रईस अरबपति का खिताब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हासिल किया। मस्क की कुल संपत्ति में 82% या 189 बिलियन डॉलर की जबरदस्त वृद्धि हुई और अब उनकी कुल संपत्ति 420 बिलियन डॉलर हो गई है। बता दें कि एलन मस्क ने पांच साल में चौथी बार हुरुन ग्लोबल बिलियनेयर्स सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

एलन मस्क ने पांच साल में चौथी बार हुरुन ग्लोबल बिलियनेयर्स सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सूची में जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग भी शामिल हैं। बेजोस की दौलत में 44% की वृद्धि हुई और यह 266 बिलियन डॉलर हो गया। उन्होंने विश्व स्तर पर दूसरे सबसे धनी व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बनाए रखा है। बेजोस के बाद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का स्थान है। हुरुन बिलियनेयर्स सूची में मार्क जुकरबर्ग शीर्ष 3 में हैं। मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति वर्तमान में 242 बिलियन डॉलर है, जो 84 बिलियन डॉलर की वृद्धि को दिखाता है।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।