एक साल में 510% उछला यह मल्टीबैगर, कंपनी ने बांटे हैं 5 बोनस शेयर, SBI और LIC MF का लगा है दांव
- शक्ति पंप्स के शेयर एक साल में 510% उछल गए हैं। वहीं, इस साल अब तक शक्ति पंप्स के शेयरों में 489% की तेजी आई है। कंपनी ने पिछले दिनों अपने शेयरहोल्डर्स को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने 5 बोनस शेयर दिए हैं।

मल्टीबैगर कंपनी शक्ति पंप्स के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। शक्ति पंप्स के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 1011.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 510 पर्सेंट का जबरदस्त उछाल आया है। वहीं, इस साल अब तक शक्ति पंप्स के शेयर करीब 489 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी ने हाल में अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर का तोहफा भी दिया है। कंपनी ने 5 बोनस शेयर बांटे हैं।
एक साल में शेयरों में 510% की तेजी
शक्ति पंप्स (Shakti Pumps) के शेयर पिछले एक साल में 510 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 1483 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। पिछले 6 महीने में शक्ति पंप्स के शेयरों में 75 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। वहीं, एक महीने में शक्ति पंप्स के शेयर 22 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयरों में पिछले 5 साल में 2900 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है।
2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
शक्ति पंप्स (Shakti Pumps) अपने शेयरहोल्डर्स को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने हाल में नवंबर 2024 में 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटे हैं। शक्ति पंप्स ने इससे पहले अप्रैल 2011 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।
कंपनी पर SBI और LIC म्यूचुअल फंड्स का बड़ा दांव
SBI म्यूचुअल फंड और LIC म्यूचुअल फंड का शक्ति पंप्स पर बड़ा दांव है। 26 नवंबर 2024 तक के डेटा के मुताबिक, SBI म्यूचुअल फंड के पास कंपनी 27,23,982 शेयर हैं। कंपनी में SBI म्यूचुअल फंड की 2.27 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं, LIC म्यूचुअल फंड के पास कंपनी के 43,45,878 शेयर हैं। कंपनी में इस म्यूचुअल फंड की 3.62 पर्सेंट हिस्सेदारी है।