90.77% pass in UK Board Result Uttarakhand Board 10 Result 2025 18 students in top-5 toppers list UK बोर्ड 10वीं में 90.77% पास, टॉप-5 में 18 स्टूडेंट्स, देखें टॉपर्स की लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़90.77% pass in UK Board Result Uttarakhand Board 10 Result 2025 18 students in top-5 toppers list

UK बोर्ड 10वीं में 90.77% पास, टॉप-5 में 18 स्टूडेंट्स, देखें टॉपर्स की लिस्ट

  • UK Board Result Uttarakhand Board 10 Result 2025: आज उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल का इस साल का परीक्षा परिणाम 90.77 फीसदी रहा। इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 19 April 2025 01:05 PM
share Share
Follow Us on
UK बोर्ड 10वीं में 90.77% पास, टॉप-5 में 18 स्टूडेंट्स, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Uttarakhand Board 10 Result 2025 top-5 toppers list, UK बोर्ड 10वीं में 90.77% पास: आज 19 अप्रैल, 2025 को उत्तराखंड बोर्ड ने दसवीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। हाईस्कूल में इस साल 90.77% स्टूडेंट्स पास हुए। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 88.20 फीसदी रहा, वहीं, 93.25 फीसदी लड़कियां पास हुई। 99.20% के साथ बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और नैनीताल के जतिन जोशी ने पहली रेंक अपने नाम की। वहीं, टिहरी गढ़वाल की कनकलता 99% लाकर द्वितीय स्थान पर रहीं। बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में कनकलता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान दिव्यम, प्रिया और दीपा जोशी ने हासिल किया। उत्तराखंड बोर्ड के अनुसार, 2025 में कुल 18 स्टूडेंट्स ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाई।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस Link से करें चेक

उत्तीर्ण श्रेणियां

  • सम्मान सहित (Distinction): 12,439 छात्र (11.32%)
  • प्रथम श्रेणी: 30,681 छात्र (27.92%)
  • द्वितीय श्रेणी: 41,966 छात्र (38.19%)
  • तृतीय श्रेणी: 14,631 छात्र (13.31%)

टॉप-5 में 18 स्टूडेंट्स, देखें टॉपर्स की लिस्ट

  1. रैंक-1: कमल सिंह चौहान, 496/500, 99.20%, बागेश्वर
  2. रैंक-1: जतिन जोशी, 496/500, 99.20%, नैनीताल
  3. रैंक-2: कनकलता, 495/500, 99.00%, टेहरी गढ़वाल
  4. रैंक-3: दिव्यम, 494/500, 98.80%, उत्तरकाशी
  5. रैंक-3: प्रिया, 494/500, 98.80%, रुद्रप्रयाग
  6. रैंक-3: दीपा जोशी, 494/500, 98.80%
  7. रैंक-4: पीयूष रावत, 492/500, 98.40%, उत्तरकाशी
  8. रैंक-4: अरमान सिंह चंद, 492/500, 98.40%, उत्तरकाशी
  9. रैंक-4: तमन्ना, 492/500, 98.40%, उत्तरकाशी
  10. रैंक-4: अजय बहुगुणा, 492/500, 98.40%, उत्तरकाशी
  11. रैंक-4: सृष्टि भट्ट, 492/500, 98.40%,रुद्रप्रयाग
  12. रैंक-4: श्रद्धा जोशी, 492/500, 98.40%, बागेश्वर
  13. रैंक-4: पंकज सिंह बिष्ट, 492/500, 98.40%, नैनीताल
  14. रैंक-4: अंजलि अटवाल, 492/500, 98.40%, यूएसएन
  15. रैंक-5: फलक, 491/500, 98.20%, उत्तरकाशी
  16. रैंक-5: दीपिका, 491/500, 98.20%, उत्तरकाशी
  17. रैंक-5: आदित्य पुरोहित, 491/500, 98.20%,चमोली
  18. रैंक-5: विनय कुमार, 491/500, 98.20%, चमोली

उत्तराखंड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 21 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक हुआ था। साल 2025 में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 223403 छात्रों ने अपना आवेदन किया है, जिसमें से 1, 13, 690 छात्र कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।

ये भी पढ़ें:आज आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, 3 लिंक से करें चेक
ये भी पढ़ें:आज हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट जारी कर, UK बोर्ड तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड