डीआरएम ने किया विंडो निरीक्षण
Ghazipur News - दिलदारनगर में दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक जयंती कुमार चौधरी अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने स्पेशल सैलून से स्टेशन का अवलोकन किया, लेकिन कोई अधिकारी नीचे नहीं उतरा। सैलून चार मिनट तक खड़ी रही और...

दिलदारनगर। दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक जयंती कुमार चौधरी अधिकारियों के साथ दिलदारनगर स्टेशन पर स्पेशन सैलून से दोपहर 12:44 बजे पहुंचे। सैलून चार मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, लेकिन कोई अधिकारी नीचे नहीं उतरा। सैलून के विंडो से ही स्टेशन का अवलोकन करते हुए दिलदारनगर से आगे की ओर रवाना हो गए। इस कारण स्थानीय स्टेशन पर साफ-सफाई में स्टेशन के कर्मचारी लगे रहे। इस अवसर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक सजंय कुमार, आरपीएफ के उप प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार, जीआरपी प्रभारी जयदान सिंह व उप स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार गुप्ता मुस्तैद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।